पलवल में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हादसा, जेब में नहीं मिला कोई दस्तावेज

Spread the love

पलवल रेलवे स्टेशन के निकट किठवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी के जांच अधिकारी देवरतन ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें किठवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अप मेन लाइन से बरामद किया। शव बुरी तरह से कटा हुआ था। काला लोअर और नारंगी टी-शर्ट पहनी मृतक की आयु लगभग 40-42 वर्ष बताई जा रही है। उसने काले रंग का लोअर और नारंगी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों और आसपास के निवासियों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहचान के लिए नहीं मिला कोई दस्तावेज मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला। जीआरपी ने शव की तस्वीरें लेकर पलवल जिले के सभी थाना-चौकियों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों और राज्यों के थानों में भी भेजी हैं, ताकि उसकी पहचान हो सके। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने की संभावना जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति वहां कैसे पहुंचा और ट्रेन की चपेट में कैसे आया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।