नमस्कार, कल की बड़ी खबर अमित शाह के संसद में दिए बयान की है। उन्होंने कहा कि जो हथियार उठाएगा, वो उसकी कीमत चुकाएगा। दूसरी खबर ईरान जंग को लेकर है। ट्रम्प ने कहा कि समझौता नहीं हुआ तो ईरान खत्म हो जाएगा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पीएम मोदी महावीर जयंती के मौके पर गांधीनगर जाएंगे। कोबा में श्री महावीर जैन आराधना सेंटर में नए म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। 2. IPL 2026 का चौथा मैच पंजाब और गुजरात के बीच मुल्लांपुर में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ट्रम्प बोले-समझौता नहीं हुआ तो ईरान नहीं बचेगा, दिल्ली आ रहा ईरानी विमान क्षतिग्रस्त अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग को 31 दिन हो गए हैं। ट्रम्प ने कहा, ‘सच कहूं तो मेरी पसंदीदा चीज है ईरान का तेल लेना। इस पर कब्जे के लिए अमेरिका के पास कई विकल्प हैं। अमेरिका में कुछ लोग कहते हैं आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?’ लेकिन वे बेवकूफ हैं।’ ट्रम्प ने ईरान को फिर धमकी दी: ट्रम्प ने यह भी कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जल्द समझौता हो सकता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिका का प्रस्ताव नहीं माना, तो उनके पास देश ही नहीं बचेगा। दिल्ली आ रहा ईरानी विमान क्षतिग्रस्त: ईरान में सोमवार को महान एयरलाइंस का एक प्लेन अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। यह विमान मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा था और नई दिल्ली आने वाला था। इसका मकसद भारत से दवाइयों और दूसरी जरूरी राहत सामग्री लेकर जाना था। पूरी खबर पढ़ें… 2. शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी; बस्तर से लाल आतंक लगभग खत्म गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में ‘नक्सल मुक्त भारत’ मुद्दे पर डेढ़ घंटे स्पीच दी। उन्होंने कहा- जो लोग पूरी व्यवस्था को नकार कर हथियार उठा लेते हैं, ऐसा नहीं चलेगा। हथियार उठाने वालों को उसकी कीमत चुकानी होगी। शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन दी थी: संसद में नक्सलवाद पर चर्चा सरकार की तरफ से दी गई डेडलाइन खत्म होने से एक दिन पहले हुई। शाह कई बार 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म करने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने संसद में कहा कि बस्तर से लगभग लाल आतंक खत्म हो चुका है। शाह के विपक्ष पर 4 आरोप पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, 27 IPS अफसरों के ट्रांसफर यूपी में सोमवार को 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए। इनमें 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। योगी सरकार ने 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। 2019 बैच के युवा आईपीएस अफसरों को भी फील्ड में जाने का मौका दिया गया है। बहराइच और रामपुर के एसपी को साइडलाइन कर पीएसी में भेजा गया है। शाहजहांपुर में प्रतिमा विवाद: काकोरी के शहीदों की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर विवाद है। विपक्ष ने नाराजगी जताते हुए सरकार को घेरा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। अब शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को हटा दिया गया है। बहराइच SP को फोन न उठाना भारी पड़ा: एसपी राम नयन सिंह को जनप्रतिनिधियों का फोन न उठाना महंगा पड़ा। हाल ही में बहराइच जिले के जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी से मुलाकात कर एसपी की कार्यशैली की शिकायत की थी। राम नयन को नोएडा में 49 वीं बटालियन पीएसी भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार, यूपी PCS पास करने पर फूट-फूटकर रोया यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर रहे। टॉप 10 में 6 लड़कियां रहीं। एग्जाम का फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हुआ था। गायत्री के पिता की पंक्चर की दुकान: बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। उनके पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है। प्रयागराज के हनुमान मंदिर में रोने लगे आनंद: प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह को जैसे ही पता चला कि उन्होंने परीक्षा पास की है, वह सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर पहुंच गए। वहां मत्था टेककर फूट-फूटकर रोने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने खुद को संभाला और दर्शन किए। सोनभद्र के रहने वाले आनंद नायब तहसीलदार बने हैं। इस पोस्ट में उनकी 22वीं रैंक है। पूरी खबर पढ़ें… 5. जनगणना 2026- पहले चरण के लिए 33 सवाल तय, लिव-इन कपल को शादीशुदा का दर्जा मिलेगा जनगणना-2026 का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसमें 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसके मुताबिक, स्थिर रिश्ते में रहने वाले लिव-इन कपल्स को भी शादीशुदा माना जाएगा। ऐसा तब ही होगा जब कपल मानेगा कि उनका रिश्ता लंबा चलने वाला है। दो फेज में होगी जनगणना: पहले फेज के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है, जहां लोग खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे। उनकी मदद के लिए इस पोर्टल पर FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) भी दिए गए हैं। यह चरण ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ कहलाता है। इसका मकसद देश में घरों और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जुटाना है, ताकि सरकार बेहतर योजनाएं बना सके। दूसरे चरण में आबादी से जुड़ी डिटेल जानकारी ली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 6. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार:बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। मौलाना सालिम भी AIMIM से जुड़ा रहा है। विधायक ने बताया, मौलाना को उनके ही विधानसभा क्षेत्र से पकड़ा गया है। विधायक ने बताया- हमें खबर मिली है कि मौलाना को कुछ लोग उठाकर ले गए, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि मौलाना को किडनैप किया गया है या गिरफ्तार। उन्होंने इस मामले को लेकर जिले के SP को जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें… 7. अंगोला से LPG खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां, जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरना होगा ईरान जंग की वजह से भारत नए देशों से रसोई गैस (LPG) खरीदने का ऑप्शन तलाश रही है। इसी वजह से इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गेल जैसी कंपनियां अफ्रीकी देश अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल से LPG खरीदने पर बातचीत कर रही हैं। भारत की अभी खाड़ी देशों पर निर्भरता: दरअसल, भारत की 92% LPG खाड़ी देशों से आती है। भारत सरकार इस निर्भरता घटाना चाहती है। ऐसे में अगर अंगोला से करार हो जाता है तो जहाज अटलांटिक और अरब सागर से होते हुए सीधे भारत पहुंचेंगे। उन्हें होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरना होगा। अंगोला से ही LPG क्यों खरीद रहा भारत? पूरी खबर पढ़ें… 8. राहुल बोले- संघ नफरत फैलाता है, लोगों को बांटता है; ममता बोलीं- बीजेपी कैश-गैस बंद कर देगी देश के 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। सभी राज्यों में पार्टियों की जनसभा, रैली और प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी है। राहुल ने केरलम में कहा कि आरएसएस के लोग नफरत फैलाते हैं और लोगों को बांटते हैं। भाजपा इसी तरह काम करती है। ममता बोलीं- भाजपा देश लूटना चाहती है: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है। चुनाव के बाद गैस और कैश देना बंद कर देगी। भाजपा देश लूटना चाहती है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. क्राइम: आंध्र प्रदेश- नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के तीन टुकड़े किए: सिर जलाया, दूसरा हिस्सा बेड के नीचे, तीसरा फ्रिज में छिपाया; थाने पहुंचकर अपराध कबूला (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: नीतीश का MLC पद से इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए: तेजस्वी बोले- BJP ने दबाव में इस्तीफा दिलवाया; नितिन नवीन ने भी MLA पद से रिजाइन किया (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट: दिल्ली, तमिलनाडु में आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था; 2007 में भी गिरफ्तार हो चुका था (पढ़ें पूरी खबर) 4. इंटरनेशनल: रिपोर्ट-अमेरिका की ईरान में घुसकर यूरेनियम जब्त करने की तैयारी: ट्रम्प 10 हजार एक्स्ट्रा सैनिक भेज रहे, अप्रैल तक जंग खत्म करना मकसद (पढ़ें पूरी खबर) 5. बिजनेस: तेल की कीमतें 10 डॉलर बढ़ने से 0.60% बढ़ेगी महंगाई: रेटिंग एजेंसी का दावा- GDP ग्रोथ और रुपए पर भी असर; कच्चा तेल 116 डॉलर पार (पढ़ें पूरी खबर) 6. बिजनेस: सोना ₹4 हजार बढ़कर ₹1.47 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹8 हजार बढ़कर ₹2.30 लाख हुई, देखें अपने शहर में सोने के दाम (पढ़ें पूरी खबर) 7. एंटरटेनमेंट: तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी धुरंधर 2:महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1350 करोड़, आमिर की दंगल को भी कर सकती है पीछे (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… फोटोशूट के लिए हाथी को गुलाबी रंग में रंगा जयपुर में एक रूसी फोटोग्राफर ने फोटोशूट के लिए हाथी को गुलाबी रंग में रंग दिया, जिसकी तस्वीरें वायरल होते ही विवाद छिड़ गया। लोगों ने जानवर की सुरक्षा पर सवाल उठाए, हालांकि फोटोग्राफर ने दावा किया कि इस्तेमाल किया गया ऑर्गेनिक रंग पूरी तरह सुरक्षित है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- आखिरी नक्सल कमांडर नेपाल भागा, मारे गए एक नक्सली की पत्नी एक्टिव; क्या अमित शाह की नक्सलवाद मिटाने की डेडलाइन पूरी होगी 2. ग्राउंड रिपोर्ट- तंत्र विद्या, जादू-टोने वाला गांव, यहां हर घर में तांत्रिक: नरबलि के दावे, चुनाव में काला जादू करवाने आ रहे नेता 3. इलेक्शन एक्सप्लेनर- बंगाल में 5% वोट बढ़े, तो बीजेपी नंबर-1 बनेगी: मुस्लिम एकजुट हुए, तो असम फिसल जाएगा; 5 राज्यों में बीजेपी का दांव पर क्या लगा 4. मंडे मेगा स्टोरी- खार्ग आइलैंड पर कैसे कब्जा करेंगे ट्रम्प: 3500 कमांडो मिडिल ईस्ट पहुंचे, बाकी रास्ते में, अमेरिकी ग्राउंड अटैक का पूरा प्लान क्या है 5. फिजिकल हेल्थ- पसीना भी बताता है सेहत का हाल: स्वेटिंग पैटर्न से जानें यह किस हेल्थ कंडीशन का संकेत, कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी 6. जरूरत की खबर- 12 कारणों से घर में लगते दीमक: बचाव के लिए जरूरी 18 सावधानियां, टर्माइट ट्रीटमेंट में न करें ये 10 गलतियां 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, कीमत चुकाएगा; दिल्ली आने वाला ईरानी विमान हमले में क्षतिग्रस्त; यूपी में 27 IPS अफसरों के ट्रांसफर
