कुरुक्षेत्र में पूर्व कृषि मंत्री का बेटा गिरफ्तार:बंदूक बरामद, पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर को मारी थी गोली; बोला-मेरे खेत में दीवार बनाई

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में पंजाब के प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी गगनजोत संधू निवासी गुमथला गढू के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बंदूक (12 बोर) को बरामद किया। आरोपी के पिता जसविंद्र सिंह संधू हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री थे। प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह उर्फ सन्नी निवासी अर्बन स्टेट पटियाला (पंजाब) ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को बयान में बताया था कि उसने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 के पास हरकीरत सिंह से करीब एक एकड़ जमीन को ठेका पर लिया हुआ है। इस जमीन पर अपने NGO उदय वेलफेयर सोसायटी का दफ्तर बनाने का काम चल रहा है। गगनजोत ने मारी गोली उसने बताया कि कल 29 मार्च को, वह अपने भाई के साथ चिनाई का काम करवा रहा था। शाम करीब 4-30 बजे गगनजोत बन्दूक लेकर आया और उसके ऊपर फायर कर दिया। गोलियां उसके पैर में लगीं। मेरे साथियों ने मुझे इलाज के लिए पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बयान पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी को भेजा जेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गगनजोत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी गगनजोत से घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोल भी बरामद किया। आरोपी को कोर्ट के ऑर्डर से जिला जेल भेज दिया। आरोपी बोला- मेरी खेत में दीवार बनाई उधर, आरोपी गगनजोत की पुलिस को दी शिकायत सामने आई है। इसमें गगनजोत ने बताया कि संदीप ने 25 फुट तक दीवार मेरे खेत में बना दी। इसकी जानकारी उसने खेत के मालिक हरकीरत सिंह को दी। उसने संदीप को निर्माण करने से रोका था, लेकिन आरोपी ने मेरी गैर-मौजूदगी में दीवार बना दी। संदीप के खिलाफ कार्रवाई की जाए।