हरियाणा की IAS आशिमा 4 बिजली निगमों की बनी अध्यक्ष:CS के ऑर्डर जारी, 2004 बैच की आईएएस; जिम्मेदारी बढ़ी

Spread the love

हरियाणा आईएएस अधिकारी आशिमा बराड़ को प्रदेश के चारों प्रमुख बिजली निगमों की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम शामिल हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया है। अभी आशिमा बराड़ राज्य सरकार में आबकारी एवं कराधान विभाग, वित्त विभाग (हरियाणा-2) और ऊर्जा विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 19 सितंबर 1979 को जन्मीं आशिमा बराड़, हरियाणा कैडर की 2004 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (IAS) हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बीए और एमए की डिग्री प्राप्त की है। यहां पढ़िए ऑर्डर की कॉपी…