उत्तराखंड में ऑपरेशन क्रैकडाउन! देहरादून में पकड़ी गईं 3 विदेशी, 2 सीमा हैदर की तरह आईं भारत

Spread the love

Dehradun News : गिरफ्तार महिलाओं में से दो सीमा हैदर की तरह नेपाल के रास्ते भारत में घुसीं. उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत इन्हें पकड़ा है. ये देहरादून में फर्जी तरीके से रह रही थीं. इनमें से एक किर्गिस्तान और दो उज्बेकिस्तान की हैं. एक महिला वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रही थी. तीनों ने परिचितों के जरिए फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाए थे. इनके पास से पासपोर्ट, फर्जी आधार, फर्जी पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल और विदेशी करेंसी मिली है. तीनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कर लिया है.