मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद रविवार को 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन के नामों की घोषणा कर दी गई है। 123 नगर परिषदों में 4-4 जबकि 46 नगर पालिकाओं में 6-6 एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) नियुक्त किए गए हैं। एल्डरमैन का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा, ये बाद में पता चलेगा सागर छोड़कर शेष बुंदेलखंड और चंबल के निकायों में सहमति न बन पाने के कारण फिलहाल लिस्ट होल्ड रखी गई है। एल्डरमैन के नामों की घोषणा नगरीय निकाय में सबसे शुरुआती इकाई यानी नगर परिषद से की गई है। मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति का मुख्य आधार प्रशासनिक अनुभव और नगर पालिका अधिनियम की जानकारी होता है। संगठन की सिफारिश पर नियुक्त होने वाले एल्डरमैन परिषद की बैठकों और चर्चाओं में तो सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं, लेकिन इनके पास वोट देने का अधिकार नहीं होता। इनका कार्यकाल परिषद के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होता है। सरल शब्दों में कहें तो, ये परिषद के ‘मार्गदर्शक’ की भूमिका में होते हैं, ‘निर्णायक’ की नहीं। मिशन निकाय चुनाव, अनुभवी नेताओं को कमान भाजपा इस बार एल्डरमैन की नियुक्तियों को केवल पद भरने के तौर पर नहीं, बल्कि निकाय चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के टूल के रूप में देख रही है। फॉर्मूले के तहत उन पुराने और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें नगर प्रशासन का गहरा ज्ञान है। इसका एक मकसद कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना भी है। एल्डरमैन की नियुक्ति करके चुनाव से पहले जिला स्तर के उन सक्रिय नेताओं को एडजेस्ट किया गया है, जो लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे थे।बीजेपी ने अनुभवी एल्डरमैन के जरिए परिषदों के कामकाज और विकास कार्यों की निगरानी को मजबूत करने की कोशिश भी की है। देखें, जिलावार लिस्ट… जिला सागर जिला रीवा जिला मऊगंज जिला शहडोल जिला उमरिया जिला कटनी जिला डिंडौरी जिला नरसिंहपुर जिला बालाघाट जिला सिवनी जिला छिंदवाडा जिला पांढुर्ना जिला नर्मदापुरम जिला हरदा जिला बैतूल जिला खरगोन जिला बड़वानी जिला आलीराजपुर जिला झाबुआ जिला धार जिला देवास जिला बुरहानपुर नगर परिषद शाहपुर: रमेश चोपडे, राजाराम आटोलकर, प्रकाश भोई, रवि जैन जिला रतलाम 46 नगर पालिकाओं में 6-6 एल्डरमैन नियुक्त ये खबर भी पढ़ें… भाजपा MLA ने बनाए 106 विधायक प्रतिनिधि मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। पिछले साल प्रीतम लोधी ने थानों में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर सुर्खियां बटोरी थीं। अब शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रमेश खटीक ने एक कदम आगे बढ़ते हुए 106 विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
एमपी के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त:बीजेपी का मिशन निकाय; 123 नगर परिषदों में 4-4, 46 नगर पालिकाओं में 6-6 मनोनीत पार्षद बनाए
