गुरुग्राम में ट्रॉली से कुचला गया युवक:पीजीआई में तोड़ा दम, तेज रफ्तार चला रहा था ट्रैक्टर, उछल कर नीचे गिरा

Spread the love

गुरुग्राम में न्यू कालोनी थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने एक युवक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव बंघौना का रहने वाला था और यहां काम करता था। मृतक के भाई दिनेश कुमार ने थाना न्यू कालोनी में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उसके 30 वर्षीय भाई दीपक कुमार का एक्सीडेंट हो गया है। बाद में दूसरा फोन आया कि दीपक की चोटों के कारण पीजीआईएमएस रोहतक में मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहा था परिवार के पहुंचने पर गांव के ही राजेश ने बताया कि दीपक ट्रैक्टर पर बैठा आ रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर तेज स्पीड में था, जिस कारण वह उछल कर नीचे गिर गया और ट्राली से कुचला गया। राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया राजेश ने राहगीरों की मदद से दीपक को टेम्पो से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया, फिर पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार के मुताबिक पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस द्वारा आज मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।