Nainital News: नैनीताल में क्यों लग रहा है जाम? क्या लेक ब्रिज है कारण या कुछ और, जानें असली वजह

Spread the love

Nainital News: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. वीकेंड पर माल रोड और लेक ब्रिज के आसपास लंबा जाम लगता है. मुख्य कारण लेक ब्रिज चुंगी पर वाहन जांच और शुल्क वसूली की धीमी प्रक्रिया है. संकरी सड़कें, पार्किंग की कमी और बढ़ती वाहनों की संख्या भी समस्या बढ़ा रही है. नगर निगम 15 अप्रैल तक अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर और टोल व्यवस्था सुधारकर समाधान करने की योजना बना रहा है.