ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे सहित चार लोग घायल हैं। वहीं गंभीर हेड इंजरी की वजह से ऑटो ड्राइवर की हालत भी नाजुक है। हादसा शुक्रवार तड़के 3 बजे उस समय हुआ, जब ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीद भूरा के मुताबिक, स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी। इनकी मौत हो गई ये हुए घायल देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें
ऑटो ड्राइवर की भी हालत नाजुक एसपी धर्मवीर यादव के मुताबिक, दो बच्चे, एक महिला और ऑटो ड्राइवर राजेश कुमार ट्रॉमा सेंटर में एडमिट हैं। स्कॉर्पियो चालक अमन शर्मा का मेडिकल टेस्ट करा रहे हैं। वहीं थाटीपुर थाने की पुलिस ने एमपी 21 जेड ई 5911 नंबर की स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। इसके आगे का कांच टूट चुका है। सभी एयरबैग भी खुले हुए हैं। परिजनों के अनुसार, घास मंडी इलाके में रहने वाले इंद्रवीर रात करीब 12:30 बजे माता के दर्शन के लिए अपनी बेटियों और दामाद को लेकर निकले थे। दर्शन कर जब लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। मृतक इंद्रवीर क्षेत्र में पुराना के नाम से जाने जाते थे। सब्जी का काम करते हैं, उनकी दो बेटियां हैं। एक का विवाह हो चुका है, दूसरी अविवाहित है। लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…
स्कॉर्पियो की टक्कर से परिवार के 5 लोगों की मौत:ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पुलिस कर रही थी पीछा, भागते समय ऑटो को रौंदा
