हरियाणा में देर रात 21 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर:2 जिलों के कमिश्नर भी बदले, हिसार का ADC चेंज; 42 HCS का भी तबादला

Spread the love

हरियाणा सरकार ने देर रात 21 IAS और 42 HCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई जिलों और विभागों में जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधियारियों के ये ट्रांसफर तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार अग्रवाल (IAS) को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया, साथ ही अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। उधर, आईएएस अमित अग्रवाल को 2 दिन पहले ही फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया था। अब उन्हें केडीबी की जिम्मेदारी दे दी गई है। हिसार की कमिश्नर बनीं गीता भारती आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का मेंबर सेक्रेटरी बनाया गया, वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं आईएएस गीता भारती को हिसार डिवीजन की कमिश्नर नियुक्त किया गया है। रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम डिवीजन का कमिश्नर बनाया गया, साथ ही वे शहरी संपदा विभाग के सचिव का दायित्व बरकरार रहेगा। नरहरी सिंह बांगड़ एमडी बने आईएएस सत्येंद्र दुहान स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर का डॉयरेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास एडिशनल सेक्रेटरी का पद भी रहेगा। आईएएस सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा के डॉयरेक्टर और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का CEO बनाया गया है। वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I और होम-II) की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। अब देखिए ट्रांसफर ऑर्डर की पूरी लिस्ट… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…