Pine Tree: पहाड़ों को भूस्खलन से बचाता है, लेकिन आग लगते ही बन जाता है खतरा…जानिए चीड़ के पेड़ की खामियां और खासियत

Spread the love

Pine Tree Benefits: पहाड़ों की भौगोलिक बनावट और यहां की आर्थिकी में चीड़ के पेड़ों का स्थान बेहद महत्वपूर्ण है. यह पेड़ न केवल ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि ढलानदार रास्तों पर मिट्टी को मजबूती से थामे रखने का काम भी करता है. चीड़ का पेड़ पहाड़ के लोगों के लिए केवल लकड़ी का स्रोत नहीं है, बल्कि लीसा और पिरूल जैसी चीजों के जरिए आजीविका चलाने का एक बड़ा माध्यम भी है.