हरियाणा के अंबाला की रहने वाली 26 वर्षीय लेडी डॉक्टर ने देहरादून में जहरीला इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया। तन्वी देहरादून के ही श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (SGRR) से MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) की पढ़ाई कर रही थी। पिता डॉ. ललित मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलेज की एचओडी तन्वी को परेशान करती थी। इससे कई बार रुपए की डिमांड भी की गई। इसी को लेकर वो परेशान थी। 24 मार्च की रात उन्होंने तन्वी को कॉल करने की कोशिश की। जब उसने फोन नहीं उठाया तो वह खुद अंबाला से देहरादून पहुंचे। इंद्रेश अस्पताल के पास ही उन्हें तन्वी का कार खड़ी दिखाई दी। ड्राइविंग सीट पर बैठी तन्वी के हाथ में कैनुला लगा था, पास में इंजेक्शन की एक बोतल भी पड़ी हुई थी। शीशा तोड़कर उन्होंने बेटी को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, सीओ देहरादून अंकित कंडारी का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। अब पढ़िए पिता ने शिकायत में क्या बताया… अब पढ़िए…तन्वी के सुसाइड का पूरा घटनाक्रम
हरियाणा की लेडी डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगा सुसाइड किया:देहरादून में गाड़ी लॉक मिली, दवा कारोबारी पिता बोले- कॉलेज HOD जीरो नंबर देती थी
