रेवाड़ी के होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश:महिला और मैनेजर गिरफ्तार; पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर मारी रेड

Spread the love

रेवाड़ी के उत्तम नगर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से कॉल गर्ल्स बुलाकर देह व्यापार करवाया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर होटल में रेड कर एक महिला को पकड़ा। होटल में महिला मिलने के बाद होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इस धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा होटल में देह व्यापार का धंधा चलाने की सूचना के बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया। पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा। सौदा फिक्स होने के बाद इशारा मिलते ही पुलिस होटल पर पहुंची और एक महिला को मौके से बरामद कर लिया। होटल से महिला की बरामदगी के बाद पुलिस ने रेवाड़ी के एक मोहल्ला निवासी होटल मैनेजर विक्की को गिरफ्तार कर लिया। तीन हजार में हुआ सौदा पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा। मैनेजर से बातचीत के बाद सौदा तीन हजार में तय हुआ। इसके बाद महिला को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को होटल से बरामद कर मैनेजर को गिरफ्तार कर तीन हजार रुपए बरामद कर लिए। पुलिस की होटल मालिक पर नजर होटल से महिला की बरामदगी और मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की नजर होटल मालिक पर है, ताकि पुलिस इस धंधे से जुड़े दूसरे लोगों का भी पता लगा सके। साथ ही, मॉडल टाउन थाना पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धंधे के लिए महिलाओं को कहां-कहां से बुलाया जाता है।