Public Opinion : ‘इससे अच्छा अस्पताल खोल देते’, आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकानों पर फूटा गुस्सा

Spread the love

Public Opinion Liquor Shops Adi Kailash Route : पिथौरागढ़ में 36 नई शराब की दुकानें खोलने की तैयारी से जनता में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है. आदि कैलाश राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास दुकानों के प्रस्ताव ने मामला संवेदनशील बना दिया है. लोकल 18 ने इस बारे में स्थानीय लोगों से बात की. तारा देवी कहती हैं कि हम महिलाओं के लिए ये बहुत चिंता की बात है. पहले से ही घरों में शराब की वजह से झगड़े होते हैं. अगर और दुकानें खुलेंगी तो हालात और खराब हो जाएंगे.