हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियां लगातार विवादों से घिर रही हैं। अब पॉलिटेक्निक कॉलेज के लेक्चरर भर्ती का रिजल्ट HPSC की ओर से जारी किया गया है। जिसकी 3 भर्तियों में केवल 4 कैंडिडेट पास हुए हैं। ऐसे में यह भर्ती भी अब विवादित हो गई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में 35 प्रतिशत का क्राइटेरिया तय किया गया है। जिसके चलते युवा मुख्य परीक्षा में फेल हो रहे हैं। 150 अंक की परीक्षा में युवाओं को 52 अंक लेने होने हैं लेकिन काफी भर्तियां ऐसी रहीं हैं, जिसमें कैंडिडेट इस आंकड़ों को छू नहीं सके। हरियाणा के पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए लेक्चरर भर्ती का विज्ञापन साल 2024 में जारी किया गया। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर इन मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नालॉजी के लिए 32 पद, लेक्चरर इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 15 पद व इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग 20 पद का भर्ती विज्ञापन जारी किया था। भर्ती के सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का रिजल्ट आया तो हरियाणा लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर इन मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नालॉजी के लिए 32 पद के लिए केवल 4 कैंडिडेट पास हुए। वहीं लेक्चरर इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 15 पद व इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग 20 पद के लिए कोई कैंडिडेट पास नहीं हुए।
Related Posts
पलवल: कन्या भ्रूण हत्या रोकने को शुरू हुआ अभियान
आतंकी लिंक के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर सख्ती:पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही दाखिला; बाहरी स्टूडेंट्स-स्टाफ पर निगरानी को 3 टीमें लगी
