2 दिन से अस्पताल में पड़ी DM की लाश:पुलिस पोस्टमॉर्टम, परिवार पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर अड़ा; CM ने जांच का विषय बताया

Spread the love

वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा (45) का तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। अमृतसर पुलिस ने पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग सिंह पर शनिवार आधी रात FIR दर्ज कर ली है। हालांकि रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई हैं। उनका कहना है कि जब तक भुल्लर को अरेस्ट नहीं किया जाता, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे। वहीं अमृतसर पुलिस सोर्सेज के मुताबिक परिवार को कहा गया है कि वह पोस्टमॉर्टम होने दें, उसके बाद गिरफ्तारी के बारे में फैसला लिया जाएगा। इससे पहले रविवार को AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस, अकाली दल और BJP ने चंडीगढ़ में संयुक्त प्रदर्शन किया। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें CM हाउस तक नहीं जाने दिया। प्रदर्शनकारी भी भुल्लर की गिरफ्तारी और केस की जांच CBI को सौंपने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं रविवार दोपहर CM भगवंत मान ने कहा कि घटना का पता चलते ही मंत्री का इस्तीफा ले लिया। आगे की कार्रवाई अब जांच का विषय है। जानिए 2 दिन में इस मामले में क्या-क्या हुआ… मैनेजर का सुसाइड, मंत्री से इस्तीफा लिया
21 मार्च को रात को वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने अमृतसर में सल्फास निगल ली। जैसे ही इस बारे में पारिवारिक सदस्य व दोस्तों को पता चला तो वह उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि मरने से पहले उनके द्वारा बनाया गया एक 12 सेकंड का वीडियो वायरल हो गया। इसमें रंधावा ने कहा “खा ली सल्फास यारों, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता।” इसका पता चलते ही सीएम भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। सारे मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी। सभी विरोधी दल और परिवार FIR पर अड़े
इसके बाद शनिवार को सभी राजनीतिक दलों के नेता मृतक अफसर के घर अमृतसर पहुंच गए। इनमें अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और सांसद गुरजीत औजला भी शामिल थे। सुखबीर ने डीजीपी गौरव यादव से भी बात की। पुलिस अफसर परिवार से मिले और पोस्टमॉर्टम कराने को कहा। मगर, परिवार अड़ गया कि FIR होने तक पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। देर रात तक सभी दलों के नेता रणजीत एवेन्यू थाने में डटे रहे। देर रात पूर्व मंत्री, उनके पिता व PA पर एफआईआर हुई
शनिवार आधी रात को पुलिस ने मृतक अफसर की पत्नी व सरकारी टीचर उपिंदर कौर की शिकायत पर पूर्व मंत्री व विधायक लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और पीए दिलबाग के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने उनके पति को धमकाया था कि “गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं, तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले।” वह टेंडर अपने पिता के नाम करवाने के लिए पति को परेशान कर रहा था। 13 मार्च को पति को घर बुलाकर पीटा गया। गनपॉइंट पर 10 लाख रिश्वत लेने का वीडियो बनाया गया। रंधावा फैमिली मीडिया के सामने आई, लेटर दिखाए
22 मार्च यानि रविवार को सुसाइड के बाद अमृतसर में मृतक की पत्नी उपिंदर कौर अपने तीन बच्चों और सास के साथ पहली बार मीडिया के सामने पेश हुईं। उन्होंने FIR में लगाए आरोप दोहराते हुए कहा कि भुल्लर ने ये भी धमकी दी थी कि मुझे पता है कि तेरी बेटियां कहां पढ़ती हैं। डर की वजह से बच्चों को मामा के घर भेजा। उपिंदर खुद भी ड्यूटी मायके से कर रही थी। उपिंदर ने तरनतारन के DC और वेयरहाउस कार्पोरेशन के MD को लिखी चिटि्ठयां दिखाते हुए कहा कि किसी ने उनके पति की सुनवाई नहीं की। उपिंदर ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की। चंडीगढ़ में सभी दलों का एक साथ प्रदर्शन
रविवार दोपहर एमएलए हॉस्टल में शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के नेता इकट्ठा हुए। उन्होंने इस मामले में विधायक की गिरफ्तारी और जांच को लेकर सीएम हाउस की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और उन पर पानी की बौछार की। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और दोपहर में रिहा कर दिया गया। ———– ये खबर भी पढ़ें… पंजाब DM सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री-पिता पर FIR, पुलिस पोस्टमॉर्टम तो परिवार गिरफ्तारी पर अड़ा, संयुक्त विपक्ष का प्रदर्शन; CM बोले- यह जांच का विषय पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की पत्नी ने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)