तमिलनाडु में NDA की सीट शेयरिंग पर फैसला जल्द:AMMK नेता दिनाकरन ने शाह से मुलाकात की; केरल के त्रिशूर में नॉमिनेशन को लेकर विवाद

Spread the love

तमिलनाडु में अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी शाह से मुलाकात सीट शेयरिंग के लिए नहीं थी। इसमें चुनाव की रणनीति और NDA की जीत पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीट शेयरिंग पर फैसला चेन्नई में ही होगा। अगले 2-3 दिनों में NDA के सभी दल मिलकर सहमति बना लेंगे। दिनाकरन ने कहा कि NDA मिलकर DMK सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार उनकी जीत होगी। केरल के त्रिशूर में नॉमिनेशन फाइल करने के दौरान BJP और CPI नेताओं के बीच बहस हो गई। दोनों पार्टियां इस बात पर भिड़ गईं कि पहले किसे पेपर जमा करने दिया जाए। CPI ने टोकन सिस्टम का हवाला दिया, जबकि BJP ने मुहूर्त के अंदर नॉमिनेशन करने की बात कही। इस वजह से वहां कुछ समय तक तनाव की स्थिति बन गई। आखिर में CPI कैंडिडेट ने पहले पेपर जमा किए, उसके बाद BJP कैंडिडेट ने मुहूर्त के भीतर अपना नॉमिनेशन फाइल किया। केरल में चुनाव 9 अप्रैल को होंगे।