कुरुक्षेत्र में ट्रेन कटकर व्यक्ति की मौत:कई टुकड़ों में बंटा शरीर-सिर गायब, बाजू पर मोहन लाल का टैटू, लाइन क्रॉस करते समय हादसा

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अंतर्गत आने वाले नीलोखेड़ी गुरुकुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव कई टुकड़ों में कट गया, जिससे पहचान करना काफी मुश्किल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के बिखरे टुकड़े इकट्ठा किए और जांच शुरू कर दी। बीती रात नीलोखेड़ी गुरुकुल के पास यह हादसा हुआ। जीआरपी को नीलोखेड़ी स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी। शुरुआती जांच में साफ लग रहा है कि यह एक्सीडेंट है। शख्स रेलवे लाइन पार कर रहा होगा और ट्रेन आ गई। जीआरपी के ASI विकास ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि शरीर के टुकड़े होकर अलग-अलग बिखर गए। सिर, पांव, धड़ और बाजू सब अलग-अलग हो गए। कई हिस्से तो अब तक नहीं मिल सके। सबसे बड़ी बात सिर बरामद ही नहीं हुआ है। मृतक की उम्र 40-50 के बीच लग रही है। बाजू पर बना मोहन लाल का टैटू पुलिस को एक बाजू मिली है, जिस पर इंग्लिश में मोहन लाल का टैटू बना हुआ है। नाम के ठीक ऊपर एक और टैटू है, लेकिन वो साफ नहीं दिख रहा। मृतक के पास से एक बस पास भी बरामद हुआ है। उस पर राजबीर नाम लिखा है। पुलिस ने बस पास पर दिए गए एड्रेस पर संपर्क किया है। पहचान की कोशिश कर रही जीआरपी जीआरपी टैटू और बस पास के आधार पर पहचान की कोशिश कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि मृतक का असली नाम मोहन लाल है या राजबीर, लेकिन जीआरपी दोनों सुराग पर काम कर रही है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है।