नैनीताल में खाई में गिरी कार, दो की मौत:रस्सियों के सहारे 250 मीटर नीचे से किया रेस्क्यू; उन्नाव से जागेश्वर जा रहे थे चार पर्यटक

Spread the love

नैनीताल में शनिवार को 250 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस और आसपास के लोगों ने रस्सियों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्नाव से कैंची धाम और जागेश्वर की यात्रा पर निकले चार पर्यटक शनिवार को ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास हादसे का शिकार हो गए। वाहन (संख्या UP78 HJ4936) खाई में गिरने के दौरान नियंत्रण खो बैठा और लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक उन्नाव के पीतांबर नगर के रहने वाले हैं। हादसे से जुड़ी PHOTOS… घायलों की हालत गंभीर, हल्द्वानी रेफर घायल पर्यटक अतुल दुबे (उम्र 26, पुत्र सुनील कुमार, निवासी उन्नाव) और श्याम (उम्र 30, पुत्र राम सुमेर, पीतांबर नगर, उन्नाव) को रस्सियों की मदद से खाई से बाहर निकालकर हल्द्वानी हायर सेंटर भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम हादसे की जांच कर रही है। प्रशासन ने कहा कि हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाएगा। परिवार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए यातायात और सुरक्षा उपायों को और कड़ा किया जाएगा। ————— ये खबर भी पढ़ें : देहरादून में कार ने 3 को कुचला, एक की मौत: बेकाबू होकर पहले खंभे, फिर 7 वाहनों को मारी टक्कर; दीवार तोड़कर घर के अंदर घुसी देहरादून में एक नशे में धुत ड्राइवर ने कार से 7 वाहनों को टक्कर मार दी और एक घर में घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा डालनवाला थाना क्षेत्र के ओल्ड सर्वे रोड पर रात 8 बजे हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)