Ram Navmi 2026 : राम नवमी को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के हिसाब से इस दिन किए गए जप, तप और स्तोत्र पाठ का विशेष महत्त्व है. खासतौर पर रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना बेहद फलदायी है. लोकल 18 से ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय कहते हैं कि रामरक्षा स्तोत्र की रचना ऋषि बुध कौशिक ने की थी. इस स्तोत्र में भगवान श्रीराम के गुणों, उनकी शक्ति और उनके संरक्षण का जिक्र है. इसके नियमित पाठ से व्यक्ति के चारों ओर सुरक्षा कवच बन जाता है, जो बुरी नजर से बचाता है.
घर में लगी रहती है खटपट, एक-दूसरे को पसंद नहीं करता कोई? रामनवमी पर करें इस मंत्र का पाठ, फिर देखिए कमाल
