शाजापुर के कसेरा बाजार में शनिवार सुबह करीब 11 बजे नवनियुक्त शहर काजी के सम्मान समारोह के दौरान समाज के एक गुट ने विरोध किया। बड़ी संख्या में लोग शहर काजी के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया और समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी समझाइश देकर मामले को शांत कराया। यह विरोध नवनियुक्त शहर काजी रहमतुल्लाह के सम्मान समारोह के दौरान हुआ था। शहर काजी मोहसिन उल्ला ने ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद नायब काजी रहमतुल्लाह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर शहर काजी नियुक्त किया था। इसलिए किया विरोध विरोध का मुख्य कारण एक विवाह समारोह से जुड़ा है। बताया जाता है कि काजी रहमतुल्लाह ने डीजे बजाने का विरोध करते हुए एक निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया था और वहां से चले गए थे। इसी घटना को लेकर समाज के एक गुट ने सम्मान समारोह में अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध की अन्य तस्वीरें…
ईद पर शाजापुर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया:DJ का विरोध करने वाले नए शहर काजी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
