रेवाड़ी जिले में नौकरी दिलाने के बहाने उत्तर प्रदेश की युवती से रेप का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने बाइक से युवती के भाई को रास्ते में उतारा और युवती को लेकर दिल्ली-जयपुर हाइवे की तरफ चला गया। संगवाड़ी के पास झाड़ियों में युवती से रेप कर फरार हो गया। युवती ने फोन पर लोकेशन भेजकर भाई को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। भाई की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल करवाया। जिसके बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक माह पहले बहन के पास आई थी पीड़िता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन एक कंपनी में काम करती है। वह करीब एक माह पहले नौकरी के लिए उसके पास आई थी। 18 मई को वह अपने भाई के साथ एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई थी। इंटरव्यू के बाद उसने कंपनी के गार्ड को भाई का नंबर दिया। गार्ड ने उन्हें कंपनियों में काम दिलाने वाले एक ठेकेदार अमित का नंबर दिया, ताकि यहां काम नहीं मिलने पर वह उससे संपर्क कर सके। एक दिन बाद मेरे भाई ने उस नंबर पर फोन किया। जिसका कोई जवाब नहीं मिला। ठेकेदार ने बस स्टैंड पर बुलाया युवती ने बताया कि फिर उसके भाई के पास अमित का फोन आया। बातचीत होने के बाद ठेकेदार ने उन्हें फोन कर बस स्टैड पर बुलाया। जहां मुलाकात करने के बाद वह अपने भाई के साथ घर आ गई। घर जाने के बाद ठेकेदार ने फिर उन्हें फोन किया और आजाद चौक से वह अपने भाई के साथ उसके बाइक पर कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए निकली। ठेकेदार ने दूसरे वाहन से आने की बात कहकर मेरे भाई को धारूहेड़ा चुंगी पर उतार दिया। इसके बाद मुझे लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चढ़ा। फोन पर भाई को भेजी लोकेशन हाईवे से चलते हुए अचानक बाइक को झाड़ियों में उतार दिया और वहां उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। आरोपी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। उसने लोकेशन भेजकर भाई को अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद डायल 112 के साथ उसका भाई मौके पर पहुंचा। शिकायत मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद एसएचओ रत्न लाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रेवाड़ी में हाईवे किनारे झाड़ियों में युवती से रेप:नौकरी दिलाने का झासा, भाई को रास्ते में उतारा; UP की रहने वाली
