पूर्व डिप्टी CM के जीजा से मांगी ₹5 करोड़ फिरौती:पानीपत में देवेंद्र कादियान को आई थ्रेट कॉल, अमित भाऊ गैंग ने दी धमकी

Spread the love

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के जीजा और जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात ‘अमित भाऊ गैंग’ का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। पुलिस ने देवेंद्र कादियान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनके पानीपत स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, पानीपत के सेक्टर-11 के रहने वाले देवेंद्र कादियान के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल और वॉयस रिकॉर्डिंग के जरिए यह धमकी दी गई है। बदमाशों ने न केवल पैसे मांगे, बल्कि कादियान के बच्चों और फार्महाउस पर अटैक की बात की। जानिए क्या है पूरा मामला… कौन हैं देवेंद्र कादियान? देवेंद्र कादियान हरियाणा की राजनीति के एक स्थापित परिवार से ताल्लुक रखते हैं: