बहादुरगढ़ में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर 2 की मौत:खड़े ट्राले में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक; केबिन के परखच्चे उड़े, दोनों अंदर फंसे

Spread the love

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर बीती रात करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। निलोठी गांव के पास हुए इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शवों को अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर एक ट्राला रोड किनारे खड़ा था। गुरुवार रात को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में मौजूद ड्राइवर और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्रेन से ट्रक को अलग किया गया। इसके बाद केबिन में पुंसे व्यक्तियों को निकाला गया। मृतकों में एक ट्रक का ड्राइवर है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। शवों की पहचान के प्रयास जारी
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।