Uttarakhand Weather Live: केदारनाथ से लेकर चमोली तक बिछी बर्फ की चादर, कैसा है आज का मौसम

Spread the love

Uttarakhand Weather Live: 7 मार्च से उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आज 20 मार्च शुक्रवार को अपने अलग ही तेवर दिखाने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकांश जगह बारिश, बर्फबारी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने से जनजीवन प्रभावित होगा तो वहीं अन्य जिलों में भी अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकेगी.