आगरा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी, बेटा, बेटी समेत 5 लोग शामिल हैं। चार लोग घायल हैं। हादसे के बाद गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। परिवार नवरात्रि के पहले दिन इटावा से राजस्थान के कैलादेवी दर्शन करने गया था। देर रात वहां से लौट रहा था, तभी थाना चित्राहाट क्षेत्र में हादसा हो गया। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए…
राजस्थान से दर्शन कर लौट रहा था इटावा का परिवार
इटावा निवासी एक ही परिवार के 8 लोग बुधवार को बोलेरो कार से कैला देवी के दर्शन करने के लिए राजस्थान गए थे। वापस लौटते समय गुरुवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो कार चित्राहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पई गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। तेज धमाके की आवाज और घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार के शीशे तोड़कर ग्रामीणों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भेजा। यहां डाक्टर ने 35 वर्षीय देवेंद्र, उनकी तीन वर्षीय बेटी आराध्या, 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, 70 वर्षीय पिता कांता प्रसाद और गाड़ी चला रहे 20 वर्षीय ऋषि को मृत घोषित कर दिया। गांव वालों ने शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला हादसे में देवेंद्र का बेटा आदित्य, ऋषभ उनकी पत्नी रश्मि, अवनीश घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कालेज स्थित हास्पिटल के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दरवाजे फंस गए। शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर चित्राहट सीमा ने बताया कि प्रथमदृष्टया चालक को झपकी के कारण हादसा हुआ है। सूचना पर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शवों को देखकर चीख पुकार मच गई। रो-रो कर सबका बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाह सीएचसी पर भेजा है। ……………. ये खबर भी पढ़िए- गंगा में इफ्तार करने वाले कोर्ट में फूट-फूटकर रोए:रिहाई की भीख मांगी; काशी पुलिस बोली- नाव-नाविक का अपहरण कर पार्टी की ‘नाव को हाइजैक कर और नाविक का अपहरण कर गंगा नदी में इफ्तार पार्टी की गई थी। पार्टी के फोटो वीडियो बनाकर दिलेरी दिखाई गई थी।’ काशी पुलिस ने यह बात गुरुवार रात सीजेएम कोर्ट में कही। दरअसल, गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों को रात करीब 8 बजे कोर्ट में पेश किया गया। घरवालों ने उनकी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी दीपक कुमार ने बहस की। पढ़ें पूरी खबर
आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो, 5 लोगों की मौत:मृतकों में पति, पत्नी, बेटा-बेटी शामिल, कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे थे
