Lemon Farming: नींबू में मिलेगा दोगुना रस, पैदावार भी होगी बंपर! बस फल आने के दौरान करें ये पहाड़ी उपाय

Spread the love

Lemon Farming Tips: पहाड़ों में नींबू की फसल आने का समय किसानों के लिए बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दौर की सही देखभाल पूरे साल की पैदावार तय करती है. सीमित संसाधनों के बावजूद किसान संतुलित सिंचाई, जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशक और पारंपरिक तरीकों जैसे मल्चिंग व छंटाई का सहारा लेकर फलों की गुणवत्ता बनाए रखते हैं. मौसम के अनुसार देखभाल और प्रकृति के साथ तालमेल ही पहाड़ी नींबू को ज्यादा रसदार और बेहतर बनाता है, जिससे किसानों को कम लागत में अच्छा उत्पादन मिलता है.