लक्की ने बताया कि वह 2021 से कुश्ती और 2023 से कुराश प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। अब उसका पहला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उसका चयन हो सके। लक्की ने बताया की उसकी इस मेहनत के पीछे उसके माता-पिता, गुरू बलबीर चिल्ला और कोच विशाल का बहुत बड़ा योगदान है, जिससे वह आज तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनने जा रहा है।
बता दें कि बीती 15 से 17 जुलाई तक सोलन के नौणी विश्वविद्यायल में राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों में प्रदेश भर के सैंकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंडी जिला से कुल 95 खिलाड़ियों ने भाग लेकर कुल 44 पदक अपने नाम किए हैं।
राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में बल्ह के लक्की ने जीता स्वर्ण, नेशनल के लिए हुआ चयन
