Aaj Ka Mausam Live: बढ़ती गर्मी के बीच देश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. IMD ने 21 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है. 80 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगहों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा है. तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी. तो पढ़िए इस खबर में दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार और बंगाल तक के मौसम का हाल.
80KM रफ्तार वाली हवा, 21 राज्यों में पलटेगा मौसम, आंधी-तूफान और तेज बारिश की चेतावनी, IMD का राहत वाला अलर्ट
