Uttarakhand Weather Update Live: बीते 7 मार्च से उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है. पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में भी रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. राज्य के सभी जनपदों में बारिश बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 28°C रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13°C तक रहने की संभावना है. वहीं पहाड़ी क्षेत्र विशेष कर मुक्तेश्वर आदि में अधिकतम तापमान 16°C से खिसक कर 14°C और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
Uttarakhand Weather Live: नैनीताल, पिथौरागढ़ में बारिश, चमोली और उत्तरकाशी में बर्फबारी
