खूंटी के 60 कावंरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

Spread the love

मौके पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, बजरंग दल संयोजक मुकेश जायसवाल, विहिप के जिला सहमंत्री एमपी सिंह, लव चौधरी, संजीव चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कांवरियों के इस दल में आरएसएस के सुनील साहू, बजरंग बाहेती, राजेश्वर गुप्ता, सुरजू साहू, दिलीप जायसवाल, विहिप के एमपी सिंह, प्रवीण जायसवाल, विक्की गुप्ता सहित अन्य कांवरिया शामिल हैं।
कांवरियों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे जयप्रकाश भाला ने बताया कि एक बस और तीन छोटे वाहन में खूंटी के 60 कांवरिया सर्वप्रथम सुल्तानगंज जाएंगे और वहां से उत्तरवहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पैदल देवघर पहुंचेंगे। वहां पूजा अर्चना और जलाभिषेक के बाद सभी कांवरिया वासुकीनाथ जाएंगे। बाद में कांवरियों का जत्था बंगाल के तारापीठ होते हुए वापस खूंटी लाैटेगा।