देशभर में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के बीच भक्त दर्शन करने पहुंचे। वहीं यूपी में भी बड़े मंदिरों में भीड़ नजर आ रही है। उधर महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया जा रहा है। नागपुर में सीएम देवेंद्र फडणवीस भी हिंदू नव वर्ष के कार्यक्रम में शामिल हुए। उधर पीएम ने देशवासियों को नवरात्रि और नव वर्ष पर 9 अलग-अलग तरह से पोस्ट कर बधाई दी। देशभर के मंदिरों में नवरात्रि उत्सव… पीएम की अलग-अलग भाषाओं में बधाई… ——————- ये खबर भी पढ़ें… चैत्र नवरात्रि आज से, घट स्थापना के लिए 8 मुहूर्त: जानिए नौ दिनों की आसान पूजन विधि आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि 19 से 27 मार्च तक रहेगी। पहले दिन घट स्थापना के लिए 8 मुहूर्त रहेंगे। वसंत ऋतु में आने से इसे वासंती नवरात्र भी कहते हैं। हिंदू नववर्ष के साथ शुरू होने के कारण ये साल की पहली नवरात्रि होती है। पूरी खबर पढ़ें…
देशभर में नवरात्रि उत्सव- देवी मंदिरों में भीड़; 6 PHOTOS:महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाई जा रही; मोदी ने हिंदू नव वर्ष पर 9 तरह से शुभकामनाएं पोस्ट कीं
