कुल्हाड़ी से दोनों पत्नियों को काटा:जींद में छाती-गर्दन पर वार; एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल; जमीन-बच्चे को लेकर हुआ था झगड़ा

Spread the love

हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति ने मामूली बहस पर अपनी दो पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पति फरार है। दरअसल, पहली पत्नी से बच्चा न होने पर व्यक्ति हर रोज झगड़ा करता था। बीते दिन भी ऐसा हुआ, जिसके बाद पत्नी ने भी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद पति ने सीधा कुल्हाड़ी से गर्दन और छाती पर हमला कर दिया। पत्नी की मौके पर मौत हो गई। बीच बचाव करने आई दूसरी पत्नी पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक व्यक्ति ने अपनी दोनों पत्नियों पर तेज धारदार हथियार से हमला किया है। पुलिस टीम पहुंची, तो वहां पहली पत्नी मृत अवस्था में मिली और दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल थी। मामले की जांच की जा रही है। जानिए क्या है पूरा मामला… पुलिस बोली- फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जांच टीम को बुलाया है। चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।