सिरसा जिले के ऐलनाबाद में बुजुर्ग महिला (65) जसबीर कौर की हत्या मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति जरनैल सिंह ने बेरहमी से अपनी पत्नी को मारा है। महिला के सिर पर कई बार फावड़ा से वार किए गए और दम निकलने तक उस पर वार करता रहा। हत्या के बाद फरार भी हो गया। यहां तक कि किसी को बताया तक नहीं। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग दंपती के दो बेटे हैं, जिनमें एक छोटा बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उनका बड़ा बेटा गुरसेवक, उसकी पत्नी घर में रहते थे। मंगलवार सुबह बड़ा बेटा और उसकी पुत्रवधू पंजाब के मलौट में दवा लेने के लिए गए थे। पीछे से बुजुर्ग दंपती घर में अकेले थे। पहले भी उनके बीच घरेलू कलह के चलते झगड़ा होता रहता था और बुजुर्ग कहता कि उसकी सही से देखभाल नहीं होती और समय पर रोटी नहीं देते। दंपती में अक्सर रहता था झगड़ा इसी बात को लेकर बुजुर्ग दंपती के बीच अक्सर झगड़ा रहता था और बेटा या पुत्रवधू बीच-बचाव कर देते थे। मगर मंगलवार को दोनों दंपती घर पर अकेले थे और दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। बुजुर्ग जरनैल सिंह ने पास में पड़े फावड़े को उठा लिया और पत्नी जसबीर कौर के सिर पर मारने शुरू कर दिए। मृतका के बेटे के बयान लेने में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, ऐलनाबाद के दया सिंह थेहड़ एरिया की ये घटना है। मंगलवार दोपहर करीब 11-12 बजे आसपास के लोगों को इसका पता चला और कैंपेन ड्राइवर ने भी आकर महिला का शव खून से लथपथ देखा। कुछ देर बाद उनके रिश्तेदार भी पहुंच गए। लोगों ने डायल 112 को फोन कर दिया और उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मृतका का बड़ा बेटा व पुत्रवधू भी पंजाब से घर में पहुंचे। तब तक मृतका का पति फरार हो गया। आरोपी के पकड़े जाने पर होगा खुलासा घरवालों ने उसकी काफी तलाश, पर कोई पता नहीं चला। फोरंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी जांच के लिए बुलाया और साक्ष्य जुटाए। ऐसे में पुलिस मृतका के बेटे के बयान दर्ज करने में लगी है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी जरनैल सिंह की लोकेशन ट्रैस लगवा दी है। आरोपी के पकड़े जाने पर पूछताछ में असलियत सामने आ पाएगी। आज बुधवार को मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। दरअसल, बुजुर्ग दंपती का परिवार शुरू से खेती-बाड़ी से जुड़ा रहा है और तीन से चार कैंपेन मशीन है, जो फसल कढाई या निकालने में काम आती है। घर में पशु रखते हैं और ठेके पर लेकर अतिरिक्त खेती भी करते हैं।
सिरसा में पति ही निकला बुजुर्ग महिला का हत्यारा:मारपीट कर फावड़े से की थी हत्या; ऑस्ट्रेलिया में रह रहा बेटा
