नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरानी सिक्योरिटी चीफ के मारे जाने के दावे से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर सुप्रीम कोर्ट के ऐलान की रही। अब बच्चा गोद लेने पर मां को 12 हफ्ते छुट्टी मिलेगी। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. इजराइल का दावा- ईरानी सिक्योरिटी चीफ मारा गया, हमले में बसीज फोर्स के 300 सैनिकों की मौत इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के सिक्योरिटी चीफ को मार दिया है। हालांकि ईरान ने अली लारीजानी के मारे जाने पर कोई बयान नहीं दिया है। जानकारी के मुताबिक, इन हमलों में ईरान की बसीज फोर्स के लीडर समेत 300 सैनिकों की मौत हुई है। इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा है कि पहले अमेरिका और इजराइल से हिसाब लिया जाएगा, उसके बाद ही शांति की बात होगी। ट्रम्प बोले- NATO देश की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि NATO के ज्यादातर सहयोगी देश ईरान से लड़ाई में अमेरिका का साथ नहीं देना चाहते। अमेरिका सालों से इन देशों की सुरक्षा पर अरबों डॉलर खर्च करता रहा है, लेकिन जरूरत के समय वे साथ नहीं आते। ट्रम्प ने आगे कहा कि अमेरिका को ऐसे देशों की मदद की जरूरत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… 2. बच्चा गोद लेने पर मां को 12 हफ्ते की छुट्टी, सुप्रीम कोर्ट बोला- पिता को छुट्टी का भी नियम बने
सुप्रीम कोर्ट ने बच्चे गोद लेने वाली महिला को मैटरनिटी लीव देने का ऐलान किया। कोर्ट ने कहा, ‘सिर्फ 3 महीने से कम उम्र के बच्चे को गोद लेने पर छुट्टी देना गलत है। अब किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिला को 12 हफ्ते की छुट्टी मिलेगी।’ साथ ही कोर्ट ने केंद्र से पिता को भी छुट्टी देने का नियम बनाने को कहा। हमसानंदिनी 2021 में कोर्ट पहुंची थी: 2017 में हमसानंदिनी नंदूरी ने दो बच्चों को गोद लिया (एक 4.5 साल की बच्ची और 2 साल का बच्चा)। छुट्टी मांगी तो उन्हें सिर्फ 6-6 हफ्ते की छुट्टी दी गई, क्योंकि बच्चे 3 महीने से बड़े थे। इसके बाद नंदूरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री, CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन हुआ। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे। इस मौके पर यूपी के CM योगी भी शामिल हुए। कुलदीप ने उनके पैर छुए और सपा चीफ अखिलेश यादव को गले लगाया। इसके अलावा BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, हेड कोच गौतम गंभीर और कई क्रिकेटर्स भी कपल को बधाई देने पहुंचे। चार दिन पहले शादी हुई थी: कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… 4. वरुण गांधी परिवार के साथ PM मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी अनुसुइया भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। वरुण गांधी ने X पर लिखा- आपके व्यक्तित्व में पिता जैसा स्नेह और सुरक्षा का भाव है। आपसे मिलकर यह भरोसा और बढ़ जाता है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि टिकट नहीं मिलने के बाद वरुण गांधी सक्रिय राजनीति से दूर थे। लेकिन, प्रधानमंत्री से इस मुलाकात के बाद उनके फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है, उन्हें जल्द कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 5. ‘यूपी में पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं करा रहे’, इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्वाचन आयोग से सवाल यूपी में पंचायत चुनाव टाले जाने का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को याचिकाकर्ता इम्तियाज हुसैन की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें मांग की गई है कि जिला पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने से पहले पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया के लिए समयबद्ध कार्यक्रम कोर्ट के सामने पेश किया जाए। हाईकोर्ट ने यूपी राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा- ‘पंचायत चुनाव समय सीमा के भीतर चुनाव क्यों नहीं करवाए जा रहे हैं? संवैधानिक समयसीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे या नहीं?’ कोर्ट ने ग्राम पंचायत चुनाव- 2026 को लेकर आयोग से चुनाव की तैयारियों की स्थिति साफ करने को कहा है। मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच ने की। अब कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को दोपहर 2 बजे करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 6. बंगाल में ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे, ममता-सुवेंदु भबानीपुर में भिड़ेंगे
TMC ने 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बाकी 3 सीटें सहयोगी BGPM को दी गई हैं। ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला BJP के सुवेंदु अधिकारी से होगा। ममता ने 74 विधायकों के टिकट काट दिए हैं और 15 विधायकों की सीट बदली दी हैं।
तीन बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। केरल- कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीसन को परावूर से, चांडी ओम्मन को पुथुपल्ली सीट से मैदान में उतारा गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 7. पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। तालिबान बोला- PAK ने नशा मुक्ति सेंटर पर बम गिराए: तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए। तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया है। पढ़ें पूरी खबर…🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… इंटरनेशनल: पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत: 250 घायल; तालिबान का आरोप- PAK ने नशा मुक्ति सेंटर पर बम गिराए (पूरी खबर पढ़ें) मौसम: हिमाचल-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी: केदारनाथ में -11 डिग्री पारा; राजस्थान-MP में आज से फिर बढ़ेगा तापमान (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा: स्पीकर बिरला ने सांसदों से कहा- पोस्टर और एआई से बनीं तस्वीरें न दिखाएं (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: गैस कनेक्शन बंद होने की खबरों पर सरकार की सफाई: कहा- सभी को e-KYC की जरूरत नहीं; केवल वे लोग कराएं जिनका रिकॉर्ड अधूरा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: चांदी ₹4 हजार बढ़कर ₹2.52 लाख पर पहुंची: सोना ₹46 बढ़कर ₹1.56 लाख का हुआ, इस साल ₹23 हजार महंगा हुआ (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: रिटायर्ड IPS, DGP और सैन्य अफसरों का राहुल को लेटर: कहा- संसद परिसर में आचरण नियमों के खिलाफ, देश से माफी मांगें (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: रील बना रहे युवक ने खुद पर गोली चलाई, मौत: VIDEO शूट कर रहा दोस्त अरे नहीं–अरे नहीं चिल्लाया, पुलिस बोली- पिस्तौल दोस्त की थी (पूरी खबर पढ़ें) यूपी: संत प्रेमानंद महाराज से मिलने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: अयोध्या में श्रीरामयंत्र करेंगी स्थापित; UP में तीन दिन रहेंगी (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: CJI का सुझाव-फैमिली कोर्ट में वकील-जज काले चोंगे न पहनें: जज, वकील और पुलिस को भी यूनिफॉर्म में नहीं आना चाहिए, इससे बच्चे डरते हैं (पूरी खबर पढ़ें) बिहार : विकास दुबे की स्टाइल में पुलिस पर फायरिंग,2 बदमाश ढेर: मोतिहारी में STF जवान शहीद; दरोगा से कहा-15 पुलिस वालों की लाश बिछाऊंगा (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… अंडे पर लिखनी होगी मुर्गी के अंडा देने की डेट 1 अप्रैल, 2026 से UP में अंडे पर लेइंग डेट यानी मुर्गी के अंडा देने की तारीख और एंडे की एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी होगा। इससे दुकानदार पुराने अंडों को फ्रेश बताकर नहीं बेच पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: अरब देशों ने अमेरिका से कहा- ईरान की ‘बर्बादी’ तक हमले करते रहो; खुद जंग में क्यों नहीं उतर जाते सऊदी-UAE ग्राउंड रिपोर्ट: बंगाल में ममता की मंदिर पॉलिटिक्स से क्या बदलेगा: एक साल में तीन मंदिरों का शिलान्यास-उद्घाटन, लोग बोले- मंदिर बनाने से क्या होगा भास्कर एक्सप्लेनर: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में 2 एक्स्ट्रा सीटें कैसे जीतीं: अब राज्यसभा में मोदी सरकार बहुमत से 17 ज्यादा, इसका क्या असर पड़ेगा जरूरत की खबर- क्या मौसम बदलने पर बीमार पड़ते हैं: आ रही गर्मियां, इसलिए बरतें ये 11 जरूरी सावधानियां, डाइट में शामिल करें ये चीजें बॉलीवुड क्राइम फाइल्स: शॉपिंग की, फिर फंदे पर मिली जिया खान की लाश: मौत से आधे घंटे पहले बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के घर गई थीं फिजिकल हेल्थ- पुरुषों में भी होता हॉर्मोनल इंबैलेंस: 12 संकेतों को न करें इग्नोर, ये 9 मेडिकल टेस्ट जरूरी, बता रहे हैं डॉक्टर 🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के कामकाज में जिम्मेदारी और बिजनेस बढ़ सकता है। धनु राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी डील फायदेमंद हो सकती है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
