सिरसा MLA सेतिया आज चंडीगढ कांग्रेस मुख्यालय पर देंगे धरना:बोले-हम बागियों में शामिल क्यों हो, क्रॉस वोटिंग वाले विधायकों के नाम उजागर मांग

Spread the love

राज्यसभा चुनाव के बाद सिरसा में सिसासी हलचल तेज हो गई है। अब सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने अपनी ही पार्टी को चेतावनी दे डाली है और कहा है कि क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम उजागर किए जाए। एक तरह से पार्टी के लिए चुनौती बन गया है, क्योंकि विधायकों के नाम उजागर करना मुश्किल है। इसे लेकर विधायक गोकुल सेतिया ने मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर लाइव आकर वीडियो जारी किया, जिसमें बोले-राज्यसभा चुनाव में पांच वोट निर्दलीय उम्मीदवार को गए। अभी तक उनके नाम हमारी पार्टी की ओर से सार्वजनिक नहीं किए गए। और तीन-चार के वोट ऐसे हैं, जो कैंसिल हुए। जो वोट कैंसिल हुए, पहले पार्टी उनके नाम उजागर करे। इन मांगों को लेकर आज बुधवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठेंगे। विधायक गोकुल सेतिया वीडियो में बोले, मैं कल सुबह 9 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में हमारी पार्टी कार्यालय के बाहर जाकर गेट पर बैठूंगा। वहां पर धरना दूंगा और अपने पार्टी नेताओं से रिक्वेस्ट करूंगा कि उन पांचों विधायकों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए, जो पार्टी को ठोस पहुंचा गए। उनके नाम भी स्पष्ट किए जाए, जिनके वोट कैंसिल हुए हैं। मेरी भी मजबूरी है और अस्तित्व की बात हैं। 37 में से 5-7 लोगों को पार्टी निकाल देती है तो कौन-सा सरकार गिर जाएगी। कम से कम आगे से सबक मिल जाएगा। नहीं तो उस एरिया में पार्टी भी नया नेता नहीं दे पाएगी और वे लोग अपने हिसाब से सरकार से सेटिंग कर काम करेंगे। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करना चाहिए। मैं बाकी विधायकों से भी कहूंगा कि मेरे साथ आए। हम उन लोगों की श्रेणी में क्यो आए, जिन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया है। विधायक बोले-सैनी व खट्‌टर की रिस्पेक्ट की तो नाम आया? विधायक सेतिया वीडियो में आगे बोले, अब लोग सोशल मीडिया पर फेक सूचनाएं भी डाल रहे हैं, जिसमें मेरा भी नाम है। इलाके के लोग हर बात सोचते हैं कि उनकी क्या मंशा थी। सीएम साहब, मेरे घर पर आए थे और मैं उनकी आज भी इज्जत करता हूं और आगे करूंगा। खट्‌टर साहब ने भी बात की। ये सामाजिक रिश्ता है, ये नहीं कि पार्टी से विरुध जाऊं। लेकिन ये राजनीतिक ऐसा दलदल है कि जिसमें शक की सुई घूम जाती है। मेरा नाम इसलिए आया कि मैं सैनी या खट्‌टर साहब की रिस्पेक्ट करता हूं। पार्टी से बाहर फेंकना चाहिए : सेतिया अगर किसी का वोट कैंसिल हुआ है तो उसका कारण बताते हुए सार्वजनिक करना चाहिए। जो पांच विधायक, जिन्होंने पार्टी की मंजी ठोकने का काम किया, हम बच गए, चलो मंजी नहीं ठुकी। उन पांचों विधायकों को पार्टी से बाहर निकालकर फेंकना चाहिए। मैं पार्टी का हिस्सा है, विचार रखना मेरा भी हक है। हमें अपने हलके में जाकर लोगों को शक्ल दिखानी है। उस फेक सूचना में सबसे आगे मेरा नाम लिख रखा है। वहीं विधायक सेतिया ने मंगलवार को भी पोस्ट शेयर की थी, उसमें भी क्रॉस वोटिंग करने वालों के नाम उजागर की मांग की थी।