Health Tips : क्या आप भी काम या सोशल लाइफ के चलते रात 10 बजे के बाद ही डिनर करते हैं? अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइये. रात का खाना सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए. अगर आप 10 बजे सोते हैं, तो आपका डिनर 7 से 8 बजे के बीच हो जाना चाहिए. लेट नाइट भोजन क्यों खतरनाक है, लोकल 18 ने इस बारे में ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार से बात की. वे बताते हैं कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके हम अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. अगर आप रोज देर से खाना खाते हैं, तो धीरे-धीरे अपने डिनर का समय पहले करने की कोशिश करें.
रात 10 बजे के बाद डिनर क्यों खतरनाक? ये आदत इतनी डेंजर, पकड़ लोगे कान, भूखे सो जाना समझोगे अच्छा
