सोनीपत में मधुमक्खी हमले में सुपरवाइजर की मौत:छात्राओं को बचाने के दौरान गई जान, बेटे को HKRN के तहत मिलेगी नौकरी

Spread the love

सोनीपत के गोहाना स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (BPSMV) में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में एक सुरक्षा सुपरवाइजर गुरदीप सिंह की मौत हो गई। यह घटना विश्वविद्यालय की मिनी मार्केट में हुई, जहां मधुमक्खियों ने छात्राओं पर हमला किया था। गुरदीप सिंह छात्राओं को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिनी मार्केट में लगे एक अर्जुन के पेड़ पर मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता था। मंगलवार को किसी कारणों से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। इसी दौरान वहां सामान लेने पहुंची तीन छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमला करने के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा सुपरवाइजर सरगथल गांव निवासी गुरदीप सिंह छात्राओं की चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षित जगह ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान मधुमक्खियों का पूरा झुंड उन पर टूट पड़ा। डंक लगने से बेसुध होकर गिरे गुरदीप सिंह मधुमक्खियों के कई डंक लगने से गुरदीप सिंह की हालत कुछ ही मिनटों में बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत पास के राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे को HKRN तहत नौकरी देने की घोषणा इस दुखद घटना के बाद विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. सुदेश ने घोषणा की कि गुरदीप सिंह के बेटे को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। बता दें कि गुरदीप सिंह के हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत थे। अन्य छत्तों को तुरंत हटाने के आदेश वीसी ने परिसर में मौजूद अन्य मधुमक्खी के छत्तों को तुरंत हटाने के भी सख्त आदेश दिए हैं। बताया गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में फिलहाल 17-18 ऐसे छत्ते मौजूद हैं। वहीं, हमले में घायल हुई तीनों छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनकी हालत स्थिर है।