मुख्यमंत्री के इनेलो को बी टीम कहने पर MLA-आदित्य बोले:सैनी जांच करवाए, प्रश्न काल में मास्टर प्लान-भू माफिया का मुद्दा विस में उठाया

Spread the love

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को कांग्रेस की बी टीम बताने पर इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उनको ज्यादा बोलने की आदत है। उनको अपनी जांच करवानी चाहिए। बीजेपी ने कांग्रेस के लिए जो गड्ढा खोदा था, उसमें बीजेपी ही गिर गई है। बीजेपी के एक सदस्य का वोट भी रद्द हुआ है। कांग्रेस के वोट रद्द करवाने में हुड्डा ने योजनाबद्ध तरीके से मदद की है। आदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें मुख्यमंत्री ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देने की बात कही थी। इस पर आदित्य देवीलाल ने कहा नामांकन के दिन निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल ने कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। ऐसे में उनके समर्थन का सवाल ही नहीं उठाता।
सदन में इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने प्रश्नकाल के दौरान कितने शहरों को मास्टर प्लान के तहत अधिसूचित किया गया है? उन्होंने कहा कि जो सवाल पूछे गए हैं, उसका जवाब मंत्री ने नहीं दिया। आदित्य ने आग्रह किया कि सभी 80 शहरों की सूची दी जाए कि उनमें से कितने नगर मास्टर प्लान के तहत किस स्टेज पर हैं। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग की : आदित्य राज्यसभा चुनाव पर डबवाली विस से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि इस बार के राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के शहरों और गांव में जोर शोर से चर्चाएं थी। जागरूक मतदाता टक टकी लगाकर हर पल की जानकारी ले रहे थे। हरियाणा की जनता बहुत भावुक है और वह अपने नेताओं से जुड़ी रहती है। पिछले दो राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस और बीजेपी ने विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग की थी। कांग्रेस और भाजपा जनता की भावनाओं से खेलते हैं। आदित्य देवीलाल बोले, कल हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और बीजेपी का पर्दाफाश जनता के बीच में हो गया है। सत्ता पक्ष की बीजेपी और विपक्ष के कांग्रेस ने मिलकर प्रदेश की पौने 3 करोड़ की जनता के साथ खेल किया है। इन लोगों को शर्म नहीं आई। एक तरफ हरियाणा की जनता सरकार के कार्यकाल से परेशान है। वहीं कांग्रेस नेता ने अपने विधायकों को बीजेपी की तरफ भेज दिया। क्रॉस वोटिंग पर चर्चा के लिए रखा प्रस्ताव : अर्जुन चौटाला
विधायक अदित्य देवीलाल और रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के विषय पर नियम-84 के तहत चर्चा करवाए जाने बारे एक प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में कहा गया कि इनेलो पार्टी चाहती है कि इस विषय पर चर्चा करवाई जाए जिससे यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की है तथा उसके क्या कारण रहे, ताकि प्रदेश की जनता को भी इस बारे जानकारी हो सके। सप्लीमेंट्री में पूछा-भू माफिया अवैध कॉलोनियां काट रहे : आदित्य विधायक आदित्य ने सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछते हुए कहा कि यह बड़ी चिंता का विषय है कि मास्टर प्लान के अभाव में भू माफिया द्वारा अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। जिन शहरों में इस तरह की योजनाएं नहीं बनती वहां भू माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं और सफेदपोश लोगों के साथ मिलकर सरे आम अवैध कालोनियां काट रहे हैं।