कैथल में लाखों के जेवर-कैश लेकर विवाहिता फरार:बेटी को भी ले गई साथ, पति फसल कटाई पर MP गया था

Spread the love

कैथल जिले में सीवन थाना के तहत आने वाले गांव से करीब 25 वर्षीय विवाहिता लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। इस दौरान महिला का पति कंबाइन पर फसल कटाई के लिए मध्य प्रदेश गया हुआ था। विवाहिता की सास भी अपने काम से बाहर गई हुई थी। घर पर महिला अपनी बेटी के साथ अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे वह घर से फरार हो गई। इस संबंध में विवाहिता की सास ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर विवाहिता और उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है। बेटा कंबाइन चलाने MP गया है सास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मध्य प्रदेश में कंबाइन चलाने के लिए गया हुआ है। वह भी सुबह के समय अपने काम से घर के बाहर चली गई। इस दौरान उसकी पुत्रवधू तीन-चार साल की बेटी को लेकर घर से फरार हो गई। अपने साथ वह करीब तीन तोले सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के जेवर, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और करीब 50 हजार रुपए लेकर चली गई। बाइक पर लेकर गया युवक सास ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पुत्रवधू व अपनी पोती का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मिली। अब उन्हें पता चला है कि उसे गांव मरदेड़ी का संजय बाइक पर बैठाकर लेकर गया है। शिकायतकर्ता ने उसकी पुत्रवधू व पोती को तलाश करने की मांग की है। केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस सीवन थाना के जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।