Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, गिरा तापमान, आज भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानें का अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Weather Today:उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को छह पर्वतीय जिलों में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. वहीं मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि आसमान में बादल बने रह सकते हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 मार्च को फिर से कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.