सिलेंडर बुकिंग के नाम पर होने लगा फ्रॉड, हो जाओ सावधान, OTP के नाम पर चुरा रहे डिटेल

Spread the love

LPG Crisis In India: पुलिस के अनुसार, ऐसी घटनाएं मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से सामने आई हैं. पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को फोन करके एलपीजी बुकिंग की पुष्टि कर रहे हैं और कुछ मामलों में, कॉल करने वालों ने निवासियों से ओटीपी शेयर करने को कहा है, यह दावा करते हुए कि सिलेंडर की डिलीवरी 24 घंटे के भीतर करने के लिए यह जरूरी है.