हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार तड़के क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सरूरपुर में ज्वेलरी शॉप में हुई 64 लाख रुपए के सोने की लूट के मामले में वांछित चल रहा कुख्यात बदमाश धर्मवीर उर्फ बाबू पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी, जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर हरियाणा के साथ-साथ यूपी में भी लूट और हत्या जैसे करीब 11 संगीन मामले दर्ज हैं। ज्वेलरी शॉप पर हुई लूट के मामले में उसके दो साथी, जावेद और साकिब पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। यह वांछित चल रहा था। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बदमााश धर्मवीर से पूछताछ की जाएगी। उधर, मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौक पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। यहां जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश… यहां जानिए कैसे की थी ज्वेलरी शॉप में लूटपाट… ——————— ये खबर भी पढ़ें… पिस्टल तान ज्वेलरी शॉप लूटी, VIDEO:फरीदाबाद में ₹64 लाख का गोल्ड ले गए; मालिक के हाथ से कड़ा उतरवाया, मैग्जीन दिखाकर बोले-पूरी भरी है फरीदाबाद के मुजेसर एरिया में 3 बदमाशों ने ज्लेवरी दुकान से करीब 64 लाख रुपए का सोना लूट लिया। आरोपियों ने दुकान में घुसते ही मालिक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद सोनी की चेन, अंगूठी और अन्य ज्लेवरी लेकर फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा में ज्वेलरी शॉप लूटने वाले बदमाश का एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, लूट-हत्या के 11 केस दर्ज; फरीदाबाद में लूटा था ₹64 लाख का सोना
