अंबाला में पशुपालक के हत्यारों का एनकाउंटर:पांव में गोली मार कर दो को किया काबू; पुलिस को हथियार दिखाकर भागे थे

Spread the love

अंबाला पुलिस की सीआईए-1 टीम ने सोमवार रात एनकाउंटर के बाद दाग बदमाशों को काबू कर लिया। ये मुलाना क्षेत्र के गांव कालपी में पशुपालक जय दलाल की हत्या के मामले में वांछित थे। मुठभेड़ में दोनों के पांव में गोली लगी है और उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस द्वारा काबू किए गए दोनों बदमाशों की पहचान उस्मान और फरियाद के तौर पर हुई है। दोनों 13 मार्च को कालपी गांव में भैंस चोरी करने आए थे। विरोध करने पर पशुपालक जय दलाल की तेजधार हथियार से काट कर हत्या कर दी थी। बाद में इनकी पिकअप हाईवे पर पलट गई थी। पुलिस तभी से इनकी तलाश में जुटी थी। सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरा मामला हथियार लहराते हुए भागे: मुलाना क्षेत्र में बीती रात को सीआईए-1 पुलिस की टीम नाकाबंदी कर वहां से गुजर रहे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो युवक बिना नंबर की बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने इनको रुकने का इशारा किया । आरोप है कि बाइक सवार युवक पुलिस को देख कर हथियार लहराते हुए वहां भाग निकले। कच्चे रास्ते पर पीछा: पुलिस की टीम ने दोनों युवकों के पीछग लग गई। युवक झाड़ू माजरा की ओर मारकंडा फ्लाईओवर से आगे एक कच्चे रास्ते पर मुड़ गए और भागने का प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग: पुलिस दोनों के पीछे लगी रही। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस भी पीछे नहीं हटी। जवाबी कार्रवाई में लगी गोली: पुलिस का कहना है कि युवकों ने उन पर फायरिंग की तो पुलिस कर्मियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। आत्मरक्षा में पुलिस कर्मियों ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के पैर और टांग में जा लगीं। कालपी हत्याकांड में शामिल होने की बात कबूली
पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों ने प्रारंभिक पूछताछ में कालपी में पशु पालक जय दयाल की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घायल आरोपियों की पहचान उस्मान और फरियाद के रूप में हुई है। इलाज के बाद होगी आगे की कार्रवाई
दोनों को तुरंत मुलाना नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।