कैथल के मशहूर गायक रॉकी मित्तल अपने एक गाने को लेकर फिर से चर्चा में आए हैं। हाल ही में उन्होंने एक गाना लिखा है, जिसमें वे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा कर रहे हैं और उनको सीएम से पीएम बनने की अनुशंसा कर रहे हैं। यही नहीं, गाने में उन्होंने जिहाद और पाकिस्तान के खिलाफ भी पंक्तियां बोली हैं। गाने के माध्यम से वे एक देश एक कानून का भी जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। ये हैं गाने के बोल ना देश की बढ़े आबादी, ना दिखेगा कोई जिहादी…. चुन चुन ठोकें, मिशन न रोकें, आतंक से मिले आजादी। एक देश में हो एक कानून, जनता की पुकार, जब बनेंगे पीएम योगी, क्या होगा मेरे यार। धुआं धुआं हो पाकिस्तान, ना बचें गद्दार। बोले-यूपी जैसे मरे हुए राज्य को जिंदा किया जब इस गाने को लेकर रॉकी मित्तल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक प्रकार से यूपी जैसे मरे हुए राज्य को सुधार दिया और जिंदा किया, ऐसे ही देश को सुधार सकते हैं। उन्होंने अपने कड़े फैसले लेकर यूपी को आतंक से बाहर निकाला। योगी पीएम बने तो देश से आतंकवाद खत्म हो जाएगा। यूपी के लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने तक से पहरेज करते थे, लेकिन अब जनता को राहत मिली है। आज लोग रात को भी अपने कार्यों से घर के बाहर निकल सकते हैं। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लग रहा है। अगर देश की सत्ता योगी के हाथ आए तो सुधार निश्चित है। 2014 में मोदी के लिए गाए गाने बता दें कि रॉकी मित्तल ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले उनके लिए काफी गाने गाए। उस दौरान वे खुद को मोदी भक्त बताते रहे। अब वे सीएम योगी के लिए गाने बनाकर उन्हें गा रहे हैं। रॉकी ने उम्मीद जताई कि देश के प्रधानमंत्री योगी बनेंगे। कौन हैं रॉकी मित्तल रॉकी मित्तल कैथल के मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। रॉकी का असली नाम जयभगवान मित्तल है। फरवरी 2020 में उन्हें हरियाणा सरकार में पब्लिसिटी विभाग का चेयरमैन बनाया गया। दिसंबर माह ने उनको इस पद से हटा दिया गया। इस समय वे मोहाली की जीरकपुर में रेस्टोरेंट चलाते हैं।
कैथल के सिंगर रॉकी मित्तल फिर चर्चा में आए:जिहाद और पाकिस्तान के खिलाफ गाया गाना, योगी को पीएम बनाने की अनुशंसा
