हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सोमवार को अपनी माता प्रेम कौर कल्याण की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। गंगा तट पर पंडितों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ पूजा की गई और मंत्रोच्चार के बीच अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक परंपरा के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। अस्थियां विसर्जन के वक्त विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी परिजन बेहद भावुक दिखे। बता दें 87 वर्षीय प्रेम कौर कल्याण का शुक्रवार रात को निधन हो गया था। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। पैतृक गांव में किया गया था अंतिम संस्कार
प्रेम कौर की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। करीब 17 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था, लेकिन बीते शुक्रवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई और रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उस समय हरविंद्र कल्याण चंडीगढ़ में थे। माता के निधन की सूचना मिलते ही वे तुरंत करनाल के कुटेल स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। गांव के ही श्मशान घाट में ही प्रेम कौर का अंतिम संस्कार किया गया था। हरविंद्र कल्याण ने भाई देवेंद्र सिंह और समर सिंह के साथ मिलकर मुखाग्नि दी थी। राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने जताया शोक
अंतिम संस्कार के समय परिवार और रिश्तेदार मौजूद रहे और वातावरण बेहद भावुक हो गया था। प्रेम कौर कल्याण के निधन के बाद कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कल्याण फार्म हाउस पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की थी। गंगा में अस्थि विसर्जन के कुछ PHOTOS… अब जानिए कौन हैं हरविंद्र कल्याण…. ———————
ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की मां का निधन:कई दिन से बीमार थीं, करनाल में हरविंद्र कल्याण ने भाइयों संग मिलकर मुखाग्नि दी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर कल्याण का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष की थीं। उनकी तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। करीब 15 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)
मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष:गंगा तट पर मंत्रोच्चार के बीच किया विसर्जन, भावुक हुए; 2 दिन पहले हुआ था निधन
