देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’:BKTC अध्यक्ष बोले- तीर्थाटन और पर्यटन दोनों अलग, चारों धामों में गैर सनातनियों की रहेगी नो एंट्री

Spread the love

देहरादून में दैनिक भास्कर का ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ जारी है। राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकास, निवेश और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन चल रहा है। इस दौरान बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि तीर्थाटन और पर्यटन दोनों अलग-अलग विषय हैं। उन्होंने कहा कि चारों धामों में गैर सनातनियों की एंट्री नहीं होगी। वहीं इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेब उत्पादन में उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के बाद तीसरे नंबर पर आता है। इस सत्र में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के सेक्रेटरी दीपक गुप्ता और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) की अतिरिक्त निदेशक पूनम चंद भी मौजूद हैं। इसमें चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं, पर्यटन के विस्तार और कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल होंगी। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS देखें… कॉन्क्लेव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…