यूपी में LPG सिलेंडर की किल्लत 7वें दिन भी जारी है। सोमवार सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। कई जगह लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। गोंडा में गैस एजेंसियों के बाहर नोटिस चिपका दिए गए कि आज सिलेंडर नहीं बांटे जाएंगे, क्योंकि गैस की सप्लाई नहीं आई है। कानपुर में एक एजेंसी के बाहर लोग घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन बाद में बताया गया कि आज गैस वाली गाड़ी नहीं आएगी। इसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना है कि शहर में कई गैस एजेंसियां तो खुल ही नहीं रही हैं। कई जिलों में लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करने में परेशानी आ रही है। लोगों का कहना है कि वो ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। बुकिंग वाला नंबर ही कनेक्ट नहीं हो रहा है। एजेंसियों पर कॉल करो तो कोई बात करने को तैयार नहीं है। एजेंसी जाने पर कर्मचारी ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए कहते हैं, लेकिन ऑनलाइन कुछ हो नहीं रहा। इससे पहले, लखनऊ में सपा नेता सोनू कनौजिया के अभिनंदन रिसॉर्ट में जिला प्रशासन और सप्लाई विभाग ने शनिवार देर रात छापेमारी कर 88 गैस सिलेंडर बरामद किए थे। मामले में रिसॉर्ट मालिक समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज की गई थी। इधर, मैनपुरी में सास ने बहू से गैस का कम इस्तेमाल करने को कहा तो बहू थाने पहुंच गई। पुलिस से कहा कि उसने टीवी पर देखा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। सास उसे परेशान करने के लिए किल्लत की बात कह रही है। उसे चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर कर रही है। पुलिस का कहना है- बहू की शिकायत के बाद सास को बुलाया गया। दोनों को समझाकर मामला शांत करवा दिया गया। तस्वीरें देखिए… यूपी में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
गैस के लिए कानपुर में लाइनें, कई एजेंसियां बंद:गोंडा में एजेंसी के बाहर नोटिस- आज सिलेंडर नहीं बंटेंगे; किल्लत का 7वां दिन
