गुरुग्राम में बच्चों के बीच हुए छोटे झगड़े में दो परिवारों के बीच जमकर फाइट हुई। जिसमें पति-पत्नी ने दूसरे पक्ष की सास-बहू पर लात घूसों से हमला कर दिया। लड़ाई झगड़े की ये वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने जब पुलिस में इसकी शिकायत दी तो आरोपी ने समझौता का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता खुशी ने बताया कि उनके बच्चे और पड़ोसी विकास उर्फ विक्की के बच्चे भारत-पाकिस्तान गेम खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में आपसी तकरार हो गई। जब खुशी अपने बच्चों को लेने गईं, तो आरोपी विक्की ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। विक्की ने खुशी को थप्पड़ मारे और उनकी सास को भी थप्पड़ मार दिया, जिससे दोनों को अंदरूनी चोट आई। दबंगई दिखाता है आरोपी पीड़ित परिवार का आरोप है कि विक्की पूरे इलाके में अपनी दबंगई दिखाता रहता है और लोग उससे डरते हैं। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस चौकी में बुलाकर समझौते के लिए दबाव बनाया। वह पीड़ितों को धमकाकर मामला दबाने या शांत रहने पर मजबूर करने की कोशिश करता रहा। इस अन्याय से तंग आकर पीड़ित परिवार ने अब डीसीपी वेस्ट को शिकायत दी है। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की खुशी ने मांग की है कि विक्की और उसकी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, जिसमें मारपीट, महिला का अपमान, बुजुर्ग की बेइज्जती और पुलिस चौकी में दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। परिवार न्याय की उम्मीद में है और चाहता है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तुरंत एक्शन लें। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि विक्की ने खुशी को जोरदार थप्पड़ मारा, फिर उनकी बुजुर्ग सास को भी थप्पड़ ठोंक दिया। दोनों महिलाएं दर्द से चीख उठीं और पीछे हटने की कोशिश करती दिखीं। मामले की जांच करेगी पुलिस आरोपी ने हाथ उठाकर मारपीट जारी रखी, जबकि आसपास कुछ लोग सिर्फ देखते रहे। इस बारे में पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
बच्चों के विवाद में पति-पत्नी ने सास-बहू को पीटा, VIDEO:गुरुग्राम में ‘भारत-पाकिस्तान’ गेम में झगड़ा; पुलिस चौकी में समझौते का दबाव
