संभल में बेटे ने सौतेली मां की हत्या की:खाना न देने पर कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, आरोपी हिरासत में लिया गया

Spread the love

संभल में एक बेटे ने खाना न देने पर अपनी सौतेली मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना शनिवार रात बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड स्थित नई बस्ती में हुई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आतिफ ने अपनी सौतेली मां शमीम बानो से खाना मांगा था। शमीम बानो ने थोड़ी देर रुकने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आतिफ ने घर में रखी कुल्हाड़ी से शमीम बानो की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इस वारदात के बाद मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि आरोपी आतिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक महिला के पति ने अपने बेटे के खिलाफ पत्नी की हत्या के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…